यूपी में पुलिस कांस्टेबल भर्ती का इंतजार लाखों की संख्या में अभ्यर्थी पिछले 2 साल से कर रहे हैं मगर अभी तक कि यूपी में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए नोटिफिकेशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड द्वारा जारी नहीं किया गया है। गौरतलब है कि यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 में ही आयोजित करवाई जानी थी लेकिन 2022 के आधा बीत जाने के बाद भी इस भर्ती से जुड़ा अपडेट छात्रों को नहीं मिला है। अंतिम बार जनवरी महीने में पुलिस भर्ती बोर्ड ने कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए टेंडर नोटिस जारी किया था। जिसके बाद से इस भर्ती के लिए किसी प्रकार का अपडेट सामने नहीं आया है। यूपी पुलिस विभाग में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती में वही अभ्यर्थी आवेदन कर पाएंगे जो
यूपी पुलिस कांस्टेबल एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया को पूरा करेंगे। ऐसे में आपको जाना चाहिए कि क्यों अभ्यार्थी आयु सीमा में छूट को लेकर सोशल मीडिया पर प्रदर्शन कर रहे हैं। अगर आप-
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और विशेष मार्गदर्शन की तलाश में है तो आप हमारे
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल फाउंडेशन बैच को ज्वाइन कर सकते हैं।
Source: Safalta
क्या है कांस्टेबल भर्ती के लिए लेटेस्ट अपडेट?
दरअसल उत्तर प्रदेश में होने वाली पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 18 से 22 वर्ष के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं और इस कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार उत्तर प्रदेश के युवा छात्र पिछले कई साल से कर रहे हैं। यूपी में आखिरी बार पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2018 में आयोजित करवाई गई थी। लंबे समय से कॉन्स्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में कई अभ्यर्थी ऐसे भी हैं जिनकी भर्ती में हुई देरी के कारण आयु ज्यादा हो चुकी है और वह पिछली भर्ती में तय की गई आयु सीमा के तेहत इस बार होने वाली कांस्टेबल भर्ती में आवेदन नही कर पाएगें। ऐसे में अभ्यर्थी आयोग से सोशल मीडिया के माध्यम से अनुरोध कर रहे हैं कि कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाई जाए।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती में अन्य वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। मगर जनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाती है। कैटेगरी अनुसार कॉन्स्टेबल भर्ती में दी जाने वाली आयु सीमा छूट के बारे में नीचे टेबल में आप देख सकते हैं।
O.B.C (पुरुष) |
न्यूनतम 18 और अधिकतम 28 |
S.C/S.T. (पुरुष) |
न्यूनतम 18 और अधिकतम 28 |
O.B.C (महिलाएं) |
न्यूनतम 18 और अधिकतम 31 |
S.C/S.T. (महिलाएं) |
न्यूनतम 18 और अधिकतम 31 |