What is backlinking in digital marketing? डिजिटल मार्केटिंग में बैकलिंकिंग क्या है?

Safalta Expert Published by: Poonam Updated Mon, 10 Oct 2022 11:27 AM IST

यदि आप भी ब्लॉगिंग करते हैं या आपकी भी कोई वेबसाइट हैं तो आप बैकलिंक के बारे में जरूर जानते होंगे। लेकिन क्या आपको पता हैं कि बैक लिंक क्या हैं ? सर्च इंजन रिजल्ट पेज  में अच्छी रैंकिंग पाने के लिए ये बैकलिंक कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ? अगर नहीं जानते हो तो इस पोस्ट में आपको इसकी जानकारी मिल जाएगी। क्योंकि इस पोस्ट के द्वारा हम बैकलिंक के बारे में बात करेंगे। आपको बैकलिंक के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी देने का प्रयास करेंगे। जब हम ऑफ पेज एस ई ओ की  बात करते हैं तो सबसे पहले हमे बैकलिंक का ख्याल आता है। यह बात काफी हद तक ठीक भी है क्योकि गूगल के 200 से ज्यादा रैंकिंग फैक्टर में से  बैकलिंक एक महत्वपूर्ण रैंकिंग सिग्नल है। हाँ पर ऑफ पेज एस ई ओ में सिर्फ बैकलिंक ही नहीं होता है। पर आज हम बैकलिंक की ही बात करेंगे। Click here to buy a course on Graphic Designing- Graphic Designing Specialization Course  

Source: Safalta




बैकलिंक क्या होते हैं ?

बैकलिंक के द्वारा हम दो वेबसाइट को आपस में जोड़ सकते है। कह सकते हैं यह एक वेबसाइट से दूसरे वेबसाइट तक जाने का रास्ता भी होते है। मान लिया कि कोई वेबसाइट है A और उस वेबसाइट का लिंक किसी दूसरी वेबसाइट B पर दिया है तो इसका मतलब होता  कि वेबसाइट A को वेबसाइट B  द्वारा बैकलिंक मिला है। जब भी किसी साइट का यू आर एल, किसी अन्य साइट पर एक लिंक के रूप में होता है तो उस लिंक को बैकलिंक कहते हैं। कोई भी लिंक तभी बैकलिंक बनता है जब वह किसी अन्य साइट पर हो। मतलब कि बैकलिंक बनाने के लिए दो अलग-अलग वेबसाइट का होना आवश्यक है।

Free Demo Classes

Register here for Free Demo Classes



Download these FREE Ebooks:
1 Introduction to Digital Marketing
2 Website Planning and Creation


बैकलिंक के प्रकार 

वैसे तो पहले लोग केवल दो प्रकार के बैकलिंक को ही ज्यादा प्राथमिकता देते थे। वो थे डु फॉलो लिंक और नो फॉलो लिंक किन्तु  जब से 2021 में गूगल की नयी लिंक स्पैम अपडेट आई है तब से कुछ अन्य प्रकार के बैकलिंक भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। जिनके बारे में भी आपको पता होना जरुरी है। 
  • मुख्य रूप से बैकलिंक 4 प्रकार के होते है 
  • डू फॉलो लिंक 
  • नो फॉलो बैकलिंक 
  • स्पॉन्सर्ड बैकलिंक 
  • यू जी सी 

 बैकलिंक बनाना क्यों जरूरी हैं ?

आपने सुना तो जरूर होगा कि अपनी वेबसाइट को गूगल में अच्छी रैंक पर लाने के लिए बैकलिंक बनाना जरूरी होता है। क्या आपने ये कभी जानने की कोशिश की है कि बैकलिंक बनाने और हमारी साइट के गूगल रैंकिंग में कनेक्शन क्या है। गूगल किसी वेबसाइट को उसके बैकलिंक के आधार पर उसकी रैंकिंग क्यों देता है ?
 
आप बताइए कि आप जब किसी दूसरी वेबसाइट का लिंक अपनी वेबसाइट में क्यों देते हैं। किसी वेबसाइट को बैकलिंक देने के पीछे कारण क्या होता है। अधिकतर हम अपनी वेबसाइट में किसी दूसरी वेबसाइट का लिंक सिर्फ इसलिए देते हैं जिससे हमारे पाठकों को किसी चीज के बारे में आसानी से और ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके। वह उस वेबसाइट तक पहुँच सके। ज्यादातर हमारा किसी दूसरी वेबसाइट को बैकलिंक देने का कारण इनमें से ही कोई एक होता है।

ALSO CHECK- How To Start A Graphic Design Career in 2022?
 8 Graphic Design Trends In 2022
 
 क्या आप ऐसे ही किसी भी वेबसाइट का लिंक अपनी वेबसाइट में दे देते हैं ? 
 
अधिकतर लोग सिर्फ उसी वेबसाइट को बैकलिंक देते हैं जो कि यूज़ फूल होती है और दूसरी जिन पर उन भरोसा होता है। गूगल उसी वेबसाइट को सर्च में टॉप पर रैंक करना चाहता है जो लोगों के लिए ज्यादा यूज़ फूल हो और भरोसेमंद भी हो। इसी तरह अगर किसी वेबसाइट को बहुत सीअच्छी साइटों के द्वारा बैकलिंक मिलते हैं तो गूगल उस साइट को लोगों के लिए यूज़ फूल और भरोसेमंद एवं लेता  है और वह अपने सर्च में उस साइट की रैंकिग बढ़ा देता है। इसलिए बैकलिंक किसी भी वेबसाइट के लिए बहुत जरूरी हैं।
 

Related Article

Understanding Content Management Systems (CMS): A Comprehensive Guide

Read More

Targeted Pay-Per-Click Advertising for Optimal Audience Engagement

Read More

CBSE Board Exams 2025 Will Be Held with CCTV Monitoring

Read More

Top Tips for Selecting the Best Course After Class 12th

Read More

How to Improve Digital Literacy in Today’s Job Market

Read More

Java Reflection API with Example

Read More

Revealing the Definition, Development, and Variety of Illustration in Indian Context

Read More

Complete Guide to CTET Exam Selection Process

Read More

How to Improve the Digital Customer Journey for conversions

Read More